New Delhi- उमरेड क्षेत्र में अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 17 सितंबर, 2022 तक किया गया। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में सभी क्षेत्रों के 97 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल टीम चैंपियनशिप वेकोलि मुख्यालय ने जीती, वहीं उमरेड क्षेत्र रनर-अप रहा।
 
टूर्नामेंट के समापन समारोह में उमरेड क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री डी. एम. गोखले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री गोखले ने अपने संबोधन में कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के लिए खेलों की आवश्यकता पर बल दिया। 
 
समापन समारोह में कंपनी कल्याण मंडल के सदस्य श्री ब्रिजेश सिंह एवं श्री कामेश्वर राय की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम में जेसीसी सदस्य एवं श्रम संघ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
 
समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। टूर्नामेंट में महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कुल 97 खिलाड़ियों में से 18 अधिकारी वर्ग के थे।