NEW DELHI- निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी बल्लारपुर क्षेत्र दिनांक 23.06.2022 को पहुंचे एवं वहां की गतिविधियों का जायज़ा लिया। इस दौरान श्री जे. पी. द्विवेदी ने बल्लारपुर क्षेत्र की पवनी-2, गौरी, सास्ती एवं बल्लारपुर खुली खदान पर चल रहे खनन कार्य का निरीक्षण किया।
 
उन्होंने सुरक्षा मापदंडों को अपनाते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहाँ क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सब्यसाची डे उनके साथ उपस्थित रहे। 
 
बल्लारपुर क्षेत्र के उपरान्त श्री द्विवेदी केंद्रीय कार्यशाला, तडाली पहुंचे। यहाँ उन्होंने कार्यशाला की गतिविधियों की जानकारी ली एवं कार्यक्षमता के वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यहाँ केंद्रीय कार्यशाला के महाप्रबंधक श्री एस. सत्यनारायण उनके साथ मौजूद रहे।  
 
इस दौरे में निदेशक तकनीकी (संचालन) के तकनीकी सचिव श्री आर. के. चौधरी एवं अन्य अधिकारी गण उनके साथ उपस्थित रहे।