नई दिल्ली: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री मनोज कुमार को CMPDIL के CMD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कोयला मंत्रालय द्वारा आज इस संबंध में जारी किया गया आदेश 1 मई 2021 से छह महीने की अवधि के लिए या पद पर नियमित रूप से नियुक्त होने तक या अगले आदेशों तक, जो भी जल्द से जल्द हो, प्रभावी होगा।