वेकोलि के सीएमडी श्री मनोज कुमार पहुंचे बल्लारपुर क्षेत्र
<div> <big>वेकोलि इस वित्तीय वर्ष के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में सीएमडी श्री मनोज कुमार आज बल्लारपुर क्षेत्र पहुंचे एवं वहां की गतिविधियों का जायज़ा लिया।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI- वेकोलि इस वित्तीय वर्ष के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में सीएमडी श्री मनोज कुमार आज बल्लारपुर क्षेत्र पहुंचे एवं वहां की गतिविधियों का जायज़ा लिया।
यह दौरा कोयला उत्पादन एवं प्रेषण पर केंद्रित रहा। श्री मनोज कुमार बल्लारपुर क्षेत्र की धूपतला खदान पर पहुंचे एवं वह चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने सास्ती, पवनी-2, गौरी तथा बल्लारपुर खुली खदान पर पहुंचकर वहां के कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय महाप्रबंधक, क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभागाध्यक्ष गण के साथ भेंट की।
इस मीटिंग में उन्होंने कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। आगे उन्होंने कोयला प्रेषण बढ़ाने से संबंधित विषयों पर सेल्स विभाग के अधिकारियों और वेकोलि के अंशधारकों के साथ भेंट की।
इस दौरान निदेशक तकनीकी (डेजिग्नेट) श्री ए. के. सिंह, महाप्रबंधक (खनन) एवं TS to CMD श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सब्यसाची डे उनके साथ उपस्थित रहे।
