नई दिल्ली: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर (कार्यालय-2) ने दिनांक 13 जून, 2023 को छमाही समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम डब्ल्यूसीइएल में सम्पन्न हुआ। डब्ल्यूसीइएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक तथा नराकास (का.-2) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने इस बैठक की अध्यक्षता की।  
 
बैठक में वरिष्ठ अतिथि के रूप में डब्ल्यूसीइएल के निर्देशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, आई.डी.ए.एस, वायु सेना से डॉ. महेश सुरेश खुमकर तथा भारतीय खान ब्यूरो के खान नियंत्रक एवं राजभाषा अधिकारी डॉ. वाय. जी. काले उपस्थित रहे। उप-निर्देशक (कार्यान्वयन), मुंबई डॉ. सुस्मिता भट्टाचार्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी और अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री मनोज कुमार ने कहा कि हिंदी देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताते हुए सभी सदस्य कार्यालयों को अधिक-से-अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने और गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया।   
 
कार्यक्रम के प्रारंभ में डब्ल्यूसीइएल के निर्देशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें हिंदी को मुख्य भाषा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार में नराकास के भूमिका को महत्वपूर्ण बताया । बैठक में गत 6 माह में आयोजित नराकास-2 की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
 
इस अवसर पर डब्ल्यूसीइएल के मौलिक पुस्तक लेखन योजना के अंतर्गत पुस्तक ‘बिंब का प्रतिबिंब’ (काव्य-संग्रह) के लिए डॉ. मनोज कुमार, उप प्रबंधक (राजभाषा) को अतिथियों ने सर्टिफिकेट एवं रूपए 25,000/- रूपये की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान नराकास (का.-2) के सदस्य कार्यालयों / विभागों के प्रमुख सहित सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी, अनुवाद अधिकारी एवं पुरस्कार विजेता उपस्थित रहे। 
 
बैठक में उप महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं राजभाषा प्रमुख श्री आर. के. सिंह एवं महाप्रबंधक (कार्मिक /जनसंपर्क, मा. सं; सुरक्षा एवं प्रशासन) श्री पी. नरेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नराकास-2 के सदस्य सचिव एवं उप प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. मनोज कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ई.पी.एफ.ओ के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी श्री अरुण कुंभारे ने किया।