NEW DELHI-भारत सरकार द्वारा चल रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ थीम के अनुरूप, माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह ने 75 स्थानों पर सार्वजनिक प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन और 07 स्थानों पर क्युरेटेड संग्रहालयों जिसमें माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) की हेरिटेज गैलरी - ‘धरोहर’ भी शामिल है।
 
उद्घाटन दिनांक 13 दिसंबर 2021 को किया गया है। श्री अजय कुमार, सचिव (रक्षा) और रक्षा मंत्रालय, दिल्ली के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में उद्घाटन समारोह का आयोजित किया गया था।
 
महोत्सव के भाग के रूप में ‘धरोहर’ को सर्वसाधारण के लिए खोला गया है और दिनांक 13 से 19 दिसंबर 2021 तक एमडीएल द्वारा निर्मित मार्की रक्षा प्लेटफोर्मों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। 
 
श्रीमती किशोरी ताई पेडनेकर, मेयर मुंबई, महानगरपालिका, समारोह की विशिष्ट अतिथि रहीं। वाईस एडमिरल नारायण प्रसाद, एवीएसएम, एनएम, भानौ(नि), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कमांडर जसबीर सिंह, भानौ(नि), निदेशक (पनडुब्बी एवं भारी अभियांत्रिकी), श्री संजीव सिंघल, निदेशक (वित्त), श्री बिजू जॉर्ज, निदेशक (जहाज निर्माण), श्री महेश चंद्र, सीवीओ और एमडीएल के अन्य अधिकारीगण भी वर्चुअल उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। 
 
एमडीएल ने ‘धरोहर’ के सार्वजनिक उद्घाटन के पहले दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया दर्ज की और शेष दिनों में भी आगंतुकों की अच्छी संख्या का होने का अनुमान लगाया है।