NEW DELHI- केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह ने विद्युत प्रशिक्षण संस्थानों के संचालन की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
 
श्री सिंह ने प्रशिक्षण संस्थानों में उन्नत प्रशिक्षण मॉड्यूल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
 
समीक्षा बैठक में चर्चा किए गए कई पहलुओं में संस्थानों के कामकाज, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण अवधि, प्रशिक्षण के स्तर शामिल थे।
 
श्री आलोक कुमार, सचिव, एएस, डीजी, सीईए, सीपीएसई के सीएमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।