वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बार फ़िर जालसाजों की टोली सक्रिय हो गयी है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में भी ऐसे असफल प्रयास होते रहे हैं.हाल ही में, फ़िर ऐसा एक मामला सामने आया है।
 
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को जाली कागजातों का उपयोग कर,कम्पनी के नागपुर क्षेत्र में क्लर्क पद के लिए साक्षात्कार पत्र जारी किया गया है।
 
वेकोलि ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई वेकेंसी नहीं निकाली गयी है. साथ ही, कम्पनी ने आगाह किया है कि बेरोजगार युवा, फ्रॉड लोगों के झांसे में न आयें और नाहक परेशानी से बचें. कम्पनी की वेकेंसी को आधिकारिक वेबसाईट www.westerncoal.in तथा समाचारपत्रों  और रोजगार समाचार में प्रकाशित किया जाता है।