नई दिल्ली: एनटीपीसी की दृष्टि से विशिष्ट रूप से निर्मित ब्राइटर प्लान का उद्देश्य टीबीएल (ट्रिपल बॉटम लाइन) ढांचे के आधार पर विकेंद्रीकृत, विखंडित और डिजिटलाइज्ड ऊर्जा भविष्य में ऊर्जा संक्रमण के प्रयासों में तेजी लाना और स्थिरता में नए मानक स्थापित करना है।
 
यह योजना एनटीपीसी के पारिस्थितिकी और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के प्रयासों को पूरक बनायेगी, जो कि सतत होने के साथ-साथ समावेशी विकास सुनिश्चित करेगी और एक अग्रणी बनकर बिजली क्षेत्र की वृद्धि को गति प्रदान करेगी।
 
यह योजना एनटीपीसी के व्यवसाय संचालन की स्थिरता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करती है, ताकि बेहतर और हरियाली वाली ऊर्जा के लिए सह-अभिनव और स्थायी समाधान तैयार किए जा सकें, जिससे व्यवसाय में वृद्धि, कम लागत और VUCA दुनिया में व्यापार करने के जोखिम को कम किया जा सके। यह एनटीपीसी को प्रगतिशील व्यवसाय, हरियाली का वातावरण और समृद्ध जीवन देने में सक्षम बनाएगा ताकि सभी के लिए साझा मूल्य तैयार किया जा सके।