भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर को टीम वेकोलि ने अर्पित की श्रद्धांजलि
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आज 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर भावभीनी आदरांजलि अर्पित की गयी।

नई दिल्ली : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आज 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर भावभीनी आदरांजलि अर्पित की गयी। मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित हुए निर्देशक तकनीकी (संचालन) श्री जे पी द्विवेदी, निर्देशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री ए. के. सिंह तथा सीवीओ श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने महामानव डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
समारोह में उपस्थित विभाग प्रमुख एवं अन्य सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति आदर व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री बाबा ख़ान, कल्याण विभाग ने किया। कम्पनी के सभी क्षेत्रों, इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारत के महान समाज सुधारक, आदिवासी अधिकारों के प्रणेता और संविधान निर्माता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू नगर में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के दौरान भारतीय समाज के लिए काफी कुछ किया। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में लंदन और न्यूयॉर्क जैसे विभिन्न देशों में अध्ययन किया। भारतीय संविधान के मूल निर्माण में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया।
