देश की ऊर्जा जरूरत के अनुरूप टीम एनसीएल निभाती रहेगी अपनी ज़िम्मेदारी- श्री आर एन दुबे
<p> <big>एनसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री बीके सिन्हा, वरीय प्रबन्धक(खनन), श्री हरी नारायण, फोरमैन(वि एवं यां) श्री अशोक कुमार सिंह तथा वरीय स्टोर कीपर श्री प्रकाश मेहता भी सेवानिवृत्त हुए |</big></p>

NEW DELHI- मंगलवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्री राम नारायण दुबे सहित 7 अधिकारी व 37 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए |
एनसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री बीके सिन्हा, वरीय प्रबन्धक(खनन), श्री हरी नारायण, फोरमैन(वि एवं यां) श्री अशोक कुमार सिंह तथा वरीय स्टोर कीपर श्री प्रकाश मेहता भी सेवानिवृत्त हुए |
श्री दुबे एवं अन्य सेवा निवृत्त कर्मियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री भोला सिंह , निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री एस एस सिन्हा, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे | इसके साथ ही क्षेत्रीय महाप्रबन्धक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए ।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए निदेशक(वित्त एवं कार्मिक), श्री राम नारायण दुबे ने कोल इंडिया के साथ उनके लंबे कार्यकाल के अनुभव साझा किये तथा एनसीएल को एक उत्कृष्ट कार्य संस्कृति वाली कंपनी बताया । उन्होंने विश्वास जताया कि एनसीएल कर्मी अपनी पूरी क्षमता व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र की ऊर्जा संरक्षा में अहम भूमिका निभाते रहेंगे |
