NEW DELHI-  सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने अपनी सी.एस.आर. पहल के तहत पर्श्वांचल क्षेत्रों के स्थानीय आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिनर्जी - लोक संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया।
 
लाठिकटा, नुआगांव, बिसरा और कुआरमुंडा ब्लॉक से कुल 120 टीमों ने जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
 
कार्यक्रम के फाइनल राउंड में लाठीकाटा ब्लॉक के नुआगांव गाँव की कर्म कला परिषद सिनर्जी नृत्‍य समारोह के चैंपियन के रूप में उभरी और 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और चैंपियन ट्रॉफी जीती।
 
उल्लेखनीय है कि अपनी सी.एस.आर. पहल के तहत आर.एस.पी. 2012-13  से हर साल सिनर्जी लोक संस्कृति महोत्सव का आयोजन कर रहा है। जिससे आदिवासी संस्कृति और जन जीवन को बनाए रखने में बढ़ावा दिया जा रहा है।