संबलपुर- 01 अक्‍टूबर, 2021 को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) मुख्‍यालय में  स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया । एमसीएल के निदेशक (तकनीकी / संचालन) श्री ओ पी सिंह मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि श्री बबन सिंह, निदेशक (तकनीकी / परियोजना और योजना) और श्री पीके पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी विशिष्‍ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।
 
मुख्‍य अतिथि श्री ओ पी सिंह, निदेशक (तकनीकी / संचालन) ने एमसीएल के सभी महाप्रबंधकगण व वरिष्‍ठ अधिकारियों तथा कर्मियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलायी। 
 
उन्‍होंने स्‍वच्‍छता के प्रति सजग रहने व समय देने के लिए तथा अपने आवास स्‍थल व कार्यालय स्‍थल परिसर पर स्‍वच्‍छता रखने पर प्रतिज्ञा दिलायी। 
 
उन्‍होने सबसे पहले स्‍वंय से , परिवार से , मुहल्‍ले से, गॉंव से शुरूआत करने के लिए तथा स्‍वच्‍छ भारत मिशन को हमेशा सहयोग करने के लिए सकल्‍प दिलाया जिससे स्‍वच्‍छता की तरफ बढाया गया एक कदम पुरे भारत देश को स्‍वच्‍छ बनाने में मददगार साबित होगा।
 
एमसीएल के महाप्रबंधक(कार्मिक / औद्योगिक संबंध) श्री आर एल खटिक ने सभी को स्‍वागत करने के साथ साथ कार्यक्रम का संचालन किया।  
 
 
 इसी तरह, ओडिशा के अंगुल, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों में एमसीएल के सभी क्षेत्रों और परियोजनाओं में भी स्‍वच्‍छता पखवाड़ा 15 दिनों तक चलने के साथ साथ कई गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।