कोयला नियंत्रक एवं उप महानिर्देशक, कोयला मंत्रालय, सुश्री संतोष अग्रवाल ने किया दीपका खदान का दौरा
कोयला नियंत्रक एवं उप महानिर्देशक, कोयला मंत्रालय, सुश्री संतोष अग्रवाल द्वारा दीपका क्षेत्र का दौरा किया गया|

नई दिल्ली- दिनांक 04 मई 2023 को कोयला नियंत्रक एवं उप महानिर्देशक, कोयला मंत्रालय, सुश्री संतोष अग्रवाल द्वारा दीपका क्षेत्र का दौरा किया गया । इस दौरान सुश्री अग्रवाल द्वारा दीपका खदान के विभिन्न हिस्सों का मुआयना किया गया एवं उन्होंने वहां चल रहे खनन कार्य का जायज़ा लिया।
अंत में सुश्री अग्रवाल ने साइलो पहुंच कर प्रेषण संबंधी गतिविधियों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र महाप्रबंधक श्री रंजन प्रसाद साह के साथ अन्य विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।
एसईसीएल के बारे में-:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एसईसीएल) भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। यह एक "मिनीरत्न" कंपनी है, और कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में से एक है। कंपनी का मुख्यालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़, भारत में है और 92 खदानें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में फैली हुई हैं| यह कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कोयला और लिग्नाइट में अनुसूची 'बी' मिनी रत्न सीपीएसई है|
