सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3 में किया गया संरचनात्मक बैठक का आयोजन
<div> <big>सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक श्री जयंत चक्रवर्ती की अध्यक्षता में संरचनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चक्रवर्ती ने सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अपील की कि संस्थान द्वारा निर्धारित ड्रिलिंग लक्ष्य को प्राप्त करते हुए क्षेत्रीय संस्थान-3 को अग्रणी स्थान दिलाने में सहयोग प्रदान करें। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI- सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक श्री जयंत चक्रवर्ती की अध्यक्षता में संरचनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चक्रवर्ती ने सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अपील की कि संस्थान द्वारा निर्धारित ड्रिलिंग लक्ष्य को प्राप्त करते हुए क्षेत्रीय संस्थान-3 को अग्रणी स्थान दिलाने में सहयोग प्रदान करें।
किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करें। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इसके लिए क्षेत्रीय संस्थान-3 द्वारा 'क्षेत्रीय संस्थान प्रबंधन आपके द्वार' नामक कार्यक्रम किसी भी समस्या का त्वरित समाधान हेतु हाल ही में शुरू किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम से समस्या का समाधान शीघ्र ही निकलेगा।
इसके मौके पर श्रमिक संगठन की ओर से कोयला मजदूर यूनियन के श्री विजय कुमार, भारतीय मजदूर संघ के श्री देवेन्द्र तिवारी, एनसीओईए के श्री विनोद कुमार सिंह जबकि प्रबंधन की ओर से विभागाध्यक्ष (ईएंडएम) श्री आर0के0 मिश्रा, विभागाध्यक्ष (सिविल) श्री नवीन कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष (गवेषण) श्री एस0के गुप्ता, विभागाध्यक्ष (वित्त) श्री एस0 गांगुली, विभागाध्यक्ष (सेल्स) श्री संतोष कुमार उपस्थित थे। आगत अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री ए0के0 मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती सुषमा शंकर ने किया।
