कोयला मंत्रालय में मनाया जा रहा आज़ादी के अमृत महोत्सव का विशेष सप्ताह, सीएमडी SECLशीर्ष प्रबंधन सहित लाइव प्रसारण में हुए शामिल
<p> <big><span [removed] 14.4px;">माननीय कोयला मंत्री भारत सरकार श्री प्रल्हाद जोशी की अगुवाई में कोयला मंत्रालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के विशेष सप्ताह के आयोजन की शुरुआत हुई। </span></big></p>

NEW DELHI-माननीय कोयला मंत्री भारत सरकार श्री प्रल्हाद जोशी की अगुवाई में कोयला मंत्रालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के विशेष सप्ताह के आयोजन की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेमसागर मिश्रा सहित शीर्ष प्रबंधन, विभिन्न विभागाध्यक्ष आदि जुड़े। 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों का प्रतीक है जिसके अंतर्गत देश भर में संस्कृति, विरासत, स्वतंत्रता संग्राम आदि विषयों पर कई आयोजन किए जा रहे हैं।
*एसईसीएल द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार *-
इस महत्वपूर्ण सप्ताह के दौरान दिनांक 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कम्पनी द्वारा "नारी शक्ति सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बिलासपुर अंचल की 15 कर्मठ महिलाओं तथा एसईसीएल परिवार की 15 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
