श्री विनय कुमार सिंह, आईआरएस ने SPMCIL में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में किया पदभार ग्रहण

श्री विनय कुमार सिंह, आईआरएस (सी एंड सीई: 97) द्वारा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 05.08.2021 को जारी पत्रांक 63/1/2021-ईओ(सीवीओ) के अनुसार, दिनांक 12.08.2021 को भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल), नई दिल्ली में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया गया है।
इससे पूर्व, श्री विनय कुमार सिंह, आईआरएस, पीईसी लिमिटेड (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार), नई दिल्ली में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
