नई दिल्ली: श्री जी. श्रीनिवासन निर्देशक वित्त एसईसीएल दिनांक 12 मई को सोहागपुर क्षेत्र में दौरा करने हेतु पहुँचे। सोहागपुर दौरे के दौरान समस्त विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ क्षेत्र के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु योजना, प्रॉफिट व लॉस एवं माइंस की सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई । उन्होंने वित्त विभाग में पदस्थ अधिकारियों की भी बैठक की। 
 
खदान का निरीक्षण:
 
निर्देशक वित्त श्रीनिवासन द्वारा सोहागपुर क्षेत्र में बंगवार भूमिगत खदान एवं रामपुर बटूरा ओपन कास्ट माइनिंग का निरीक्षण किया गया । रामपुर बटूरा ओपन कास्ट माइनिंग की निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित वेब्रिज कांटा घर का लोकार्पण श्री जी. श्रीनिवासन के करकमलों द्वारा किया गया साथ हीं नई परियोजना के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वहां उपस्थित सभी कामगारों को अग्रिम बधाई दी गई।
 
बुढार केंद्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण:
 
श्री जी. श्रीनिवासन द्वारा बुढार केंद्रीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया एवं वहां पदस्थ समस्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के संग अस्पताल से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।