सम्‍बलपुर, 28 अप्रैल, 2021  को श्री प्रणब कुमार पटेल  ने आज कोल इण्डिया लिमिटेड की अग्रणी अनुषंगी  कंपनी महानदी  कोलफील्‍ड्स लिमिटेड, के मुख्‍य सतर्कता अधिकारी(सीवीओ)  का  पदभार संभाला  है ।
 
 
 
भारतीय रेलवे स्‍टोर सेवा(Indian Railway Stores Services(IRSS -98) के अधिकारी श्री पटेल ,एमसीएल के 9 वें  मुख्‍य सतर्कता अधिकारी बने  ।
 
 
 
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)  राउरकेला से इंजीनियरिंग में स्नातक और प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी),खड़गपुर से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्‍त करने वाले श्री पटेल  ने भारतीय रेलवे में विभिन्न पद पदवी में रहकर कई उल्‍लखनीय कार्य किया है । उन्होंने चार साल के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे में उप मुख्‍य सतर्कता अधिकारी  के रूप में भी सेवा प्रदान की  है ।