श्री प्रमोद अग्रवाल सीएमडी कोल इंडिया लिमिटेड ने सीएमपीडीआई में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
रांची: कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, श्री प्रमोद अग्रवाल ने 08 अक्टूबर 2020 को सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
सीएमपीडीआई द्वारा कोल ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के विकास, आर्किटेक्चरल एंड स्ट्रक्चरल विंग की स्थापना, सीएमपीडीआई की सोलर / रिन्यूएबल कंसल्टेंसी एक्टिविटीज और कोल एक्सचेंज की स्थापना पर चर्चा की गई।
श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में आयात की लागत को देखते हुए सीसीएल से कोकिंग कोल का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है और कोकिंग कोल की मांग को जहॉ तक हो सके पूरा करने के लिए कोयले की धुलाई पर जोर दिया और सीएमसीएल को निर्देश दिया कि वह सीसीएल को आवश्यक परामर्श प्रदान करे।
