सम्‍बलपुर: दो दिवसीय दौरे पर आए कोल इंडिया के अध्‍यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने झारसुगुडा जिले में 285.05 करोड़ रुपये की लागत से वार्षिक 15 मिलियन टन की क्षमता वाली फस्‍ट माईल कनेक्टिविटी (FMC) लजकुरा साईलो परियोजना की आधारशिला   रखी एवं एमसीएल के ईब कोयलाचंल के विभि‍न्‍न खदानों का परिदर्शन किया ।
 
श्री अग्रवाल ने समलेश्वरी ओसीपी (वार्षिक 15 मिलियन टन वाली परियोजना) का परिदर्शन किया एवं उक्‍त परियोजना के खनन कार्यों का जायजा लिया । खदान के परियोजना अधिकारियों से बतचीत की और 4 डंपर व 1 वाटर स्प्रिंकलर शुरू किया ।
 
लखनपुर क्षेत्र स्थित 10 एमटीपीए क्षमतावाली ईब वैली कोल वाशरी का निरीक्षण किया । 9 एमटीपीए क्षमतावाली बलराम परियोजना का परिदर्शन के साथ फील्ड टीमों के साथ बातचीत की।
 
उन्‍होंने परियोजना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया । 21 एमटीवाई क्षमता वाली लखनपुर ओसीपी के प्रबंधकों को कोयला उत्‍पादन वृद्धि करने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ परियोजना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करके श्रमिकों को प्रोत्साहित किया।
 
श्री अग्रवाल ने रिमोटली पायोलेटेड एयारक्राप्‍ट सिस्‍टम(आरपीएस) का उदघाटन किया एवं एमसीएल के लिंगराज क्षेत्र एवं भुवनेश्‍वरी क्षेत्र के  खनन कार्यों का निरीक्षण किया ।
 
कोयला खदानों के रिमोट वीडियो मनिटरिंग के लिए एमसीएल मुख्‍यालय के इनोवेशन सेल एवं ईण्‍डटी विभाग द्वारा डिजायन किया गया विहंगम पोर्टल का भी उदघाटन किया।
 
श्री अग्रवाल ने एमसीएल प्रबंधन समेत एमसीएल के सीएमडी श्री पी के सिन्‍हा, निदेशक मंडल  एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ एक उच्‍च स्‍तरीक बैठक की जिसमें उन्‍हें एमसीएल की कार्य प्रणाली तथा उपल‍ब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी ।
 
 कोल इण्डिया को वित्‍तीय वर्ष 2024 में 1 बिलियन टन कोयला उत्‍पादन लक्ष्‍य पुरा करने की जिम्‍मेदारी दी गई है । एमसीएल एक चौथाई कोयला उत्‍पादन कर देश की प्रगति में अहम योगदान दे रही है । 1 बिलियन टन कोयला उत्‍पादन लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए एमसीएल के उत्‍पादन , उत्‍पादकता, ओबी रिमूवेल एवं कोयला प्रेषण में वृद्धि दर हासिल करने के लिए एमसीएल की समीक्षा बैठक की गई ।
 
  इसी तरह वित्‍तीय वर्ष 2024 में भारत सरकार द्वारा दिया गया लक्ष्‍य को पुरा करने के लिए एमसीएल के विजन पर भी परिचर्चा हुई ।  इस दौरे कार्यक्रम में एमसीएल के सीएमडी श्री पी के सिन्‍हा,  एमसीएल के निदेशक (तकनीकी /संचालन) श्री ओ पी सिंह, निदेशक(वित्‍त) श्री के आर वासुदेवन, निदेशक(कार्मिक) श्री केशव राव एवं निदेशक(तकनीकी/योजना व परियोजना) श्री बबन सिंह  एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों आदि उपस्थित थे ।