श्री पी.एम. प्रसाद सी.एम.डी. सी.सी.एल. ने हजारीबाग का दौरा किया

हजारीबाग : अपने क्षेत्र के दौरे के सिलसिले में सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद आज हजारीबाग और कुजू क्षेत्र पहुंचे। श्री प्रसाद ने हजारीबाग में तपीन, पारेज, झारखंड ओसीपी और केदला वाशरी और कुजू में कर्मा ओसीपी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की और उत्पादन, प्रेषण आदि पर चर्चा की।
