केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने श्री दानवे रावसाहेब दादाराव को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली: श्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज यहां कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। कोयला और खान के अलावा, उन्हें रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पोर्टफोलियो भी सौंपा गया है।

 
 
 
केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज कार्यभार संभालने पर श्री दानवे रावसाहेब दादाराव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जैन सचिव कोयला, श्री आलोक टंडन, सचिव खान और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।