Shri DK Mohanty ने RINL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

श्री देब कल्याण मोहंती, निदेशक (वाणिज्यिक), आरआईएनएल ने 01 जुलाई 2021 से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरआईएनएल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
नई दिल्ली: श्री देब कल्याण मोहंती, निदेशक (वाणिज्यिक), आरआईएनएल को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरआईएनएल के पद का अतिरिक्त प्रभार 01 जुलाई 2021 से नियमित पदधारी के पद ग्रहण करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सौंपा गया है।
श्री देब कल्याण मोहंती ने 1 अगस्त, 2019 को निदेशक (वाणिज्यिक), आरआईएनएल-वीएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस कार्यभार से पहले, श्री मोहंती ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष सचिवालय के रूप में कार्य किया।
उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एम टेक की डिग्री हासिल की है। श्री मोहंती ने 1986 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट से शुरू होकर सेल में विभिन्न कार्यों में काम किया है और अपने लंबे कार्यकाल के दौरान मार्केटिंग डिवीजन में एक शाखा प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक और निर्यात समूह के प्रमुख के रूप में काम किया है। सेल में 33 साल की।
