नई दिल्ली : संयुक्त गणराज्य तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त महामहिम श्री बिनया श्रीकांत प्रधान ने अपनी टीम के साथ एवं कंट्री मैनेजर, तंजानिया WAPCOS और मैसर्स L&T के प्रतिनिधि और जल मंत्रालय के इंजीनियरों के साथ तंजानिया के एमबीया और नजोम्बे क्षेत्रों में जल आपूर्ति परियोजनाओं का दौरा किया।
 

इस जल आपूर्ति परियोजना से चुन्या, रूजेवा, वांगिंग'ओम्बे, मकाम्बको और नजोम्बे कस्बों के लगभग 460,610 निवासियों को सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलती है। इन जल आपूर्ति परियोजनाओं से अब क्षेत्र में पानी की चिंता समाप्त हो गई है। यह सरकार की राष्ट्रीय जल नीति (2002) के अनुरूप गरीबी उन्मूलन की दिशा में तंजानिया का एक कदम है।

वाप्‍कोस इस योजना के कार्यान्‍वयन और तंजानिया के 19 अन्‍य प्रमुख शहरों के लिए परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता है। संयुक्त गणराज्य तंजानिया के जल सुरक्षा विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस परियोजना को एक्ज़िम बैंक, भारत के माध्यम से भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है।