केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा इंटरसोलर यूरोप 2022 में होंगे शामिल
<div> <big>यह आयोजन उन संभावित लाभों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है जो भारत सौर के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों द्वारा सौर निर्माण में निवेश, केएफडब्ल्यू विकास बैंक से निवेश और यूरोप के साथ ज्ञान साझा करने के समझौते जैसे हासिल कर सकता है।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI- केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा 11 मई से 13 मई 2022 तक आयोजित होने वाले इंटरसोलर यूरोप 2022 में भाग लेने के लिए म्यूनिख, जर्मनी के लिए रवाना होंगे। मंत्री 12 मई 2022 को म्यूनिख में भारत का सौर ऊर्जा बाजार कार्यक्रम निवेश प्रोत्साहन पर मुख्य भाषण देंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम (IGEF) द्वारा किया जा रहा है।
यह आयोजन उन संभावित लाभों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है जो भारत सौर के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों द्वारा सौर निर्माण में निवेश, केएफडब्ल्यू विकास बैंक से निवेश और यूरोप के साथ ज्ञान साझा करने के समझौते जैसे हासिल कर सकता है।
इंटरसोलर सौर उद्योग और उसके भागीदारों के लिए दुनिया की अग्रणी प्रदर्शनी श्रृंखला है। यह हमारी ऊर्जा आपूर्ति में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से दुनिया भर के लोगों और कंपनियों को एकजुट करता है।
30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, इंटरसोलर में दुनिया के सबसे प्रभावशाली बाजारों से सौर उद्योग के सदस्यों को एक साथ लाने की अद्वितीय क्षमता है। इंटरसोलर प्रदर्शनी और सम्मेलन म्यूनिख, साओ पाउलो, लॉन्ग बीच, गांधीनगर, दुबई और मैक्सिको सिटी में आयोजित किए जाते हैं। इन वैश्विक आयोजनों को इंटरसोलर शिखर सम्मेलनों द्वारा पूरक किया जाता है, जो दुनिया भर में उभरते और बढ़ते बाजारों में होते हैं।
इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के मंत्रियों और सचिवों सहित 20,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे एबीबी, सीमेंस, एरकॉन, 3एस स्विस सोलर सॉल्यूशंस, मेयर बर्गर टेक्नोलॉजीज एजी, बेवा रे जीएमबीएच, एंजी, एनेल और वेकर के इस कार्यक्रम में अपने सीईओ के माध्यम से प्रतिनिधित्व किए जाने की संभावना है।
