श्री अनंत कुमार सिंह, सीवीओ, इंडियनऑयल ने इंडियनऑयल, नई दिल्ली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का किया उद्घाटन।
<div> <big>कार्यक्रम के दौरान, श्री सिंह ने कर्मचारियों से सुझाव मांगने के लिए प्रणाली में सुधार लाने के लिए निवारक सतर्कता संबंधी सुझाव अभियान शुरू किया।</big></div> <div> </div>

नई दिल्ली- श्री अनंत कुमार सिंह, सीवीओ, इंडियनऑयल ने आज रिफ़ाइनरीज़ मुख्यालय, इंडियनऑयल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 के उद्घाटन के अवसर पर इंडियनऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध एक नई वेब-आधारित ऑनलाइन सतर्कता शिकायत प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया।
यह प्रणाली अधिक पारदर्शिता, स्थिति ट्रैकिंग और समाधान की प्रक्रिया को तेज करेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सिंह ने कहा कि सतर्कता मानदंड निष्पक्षता और पारदर्शिता लाते हैं,इसलिए हमें नियम-आधारित प्रणाली से मूल्य-आधारित प्रणाली में परिवर्तन करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान, श्री सिंह ने कर्मचारियों से सुझाव मांगने के लिए प्रणाली में सुधार लाने के लिए निवारक सतर्कता संबंधी सुझाव अभियान शुरू किया।
इसके बाद स्कोप भवन के आसपास के कार्यालयों के कर्मचारियों के बीच पीआईडीपीआई के बारे में जागरूकता फैलाने और भ्रष्टाचार की रोकथाम पर एक बेहद सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
