श्री आलोक कंसल, महाप्रबंधक-पश्चिम रेलवे ने रेलटेल द्वारा कार्यान्वित जगजीवन राम अस्पताल में एचआईएमएस इकाइयों का किया उद्घाटन।
<div> <p> <span height:="" left:="" overflow:="" position:="" top:="" width:=""><span [removed]="" 14.4px;"=""> एचएमआईएस एक एकीकृत नैदानिक सूचना प्रणाली है जिसे बेहतर अस्पताल प्रशासन और रोगी स्वास्थ्य देखभाल के लिए पूरे भारत में 125 स्वास्थ्य सुविधाओं और 650 पॉलीक्लिनिक में लागू किया जाना है।</span></p> </div>

नई दिल्ली: श्री आलोक कंसल, महाप्रबंधक/पश्चिम रेलवे ने जगजीवन राम अस्पताल (पश्चिम रेलवे) में रेलटेल द्वारा कार्यान्वित अस्पताल प्रबंधन सूचना इकाइयों (एचआईएमएस) का उद्घाटन किया।
इस भव्य आयोजन में रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर और रेलटेल के अधिकारी मौजूद थे।
एचएमआईएस एक एकीकृत नैदानिक सूचना प्रणाली है जिसे बेहतर अस्पताल प्रशासन और रोगी स्वास्थ्य देखभाल के लिए पूरे भारत में 125 स्वास्थ्य सुविधाओं और 650 पॉलीक्लिनिक में लागू किया जाना है।
चोरी को रोकने और संचालन को निर्बाध बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को एक ही संरचना पर लाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के कार्यान्वयन के लिए रेलटेल को सौंपा है।
भारतीय रेलवे के अलावा, रेलटेल कर्नाटक राज्य सरकार के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली भी लागू कर रहा है। पीओसी के आधार पर साथ ही अन्य राज्य सरकार के लिए भी इस प्रणाली को प्रदान करने का इरादा रखता है।
