श्री अजय सेठ ने आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया
<p> श्री सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।</p>

नई दिल्ली: श्री अजय सेठ ने आज नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के नए सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
श्री सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री सेठ ने पहले बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था।
