New Delhi- श्री शंकर नागचारी ने सीएमपीडीआईएल में निदेशक (तकनीकी/इंजीनियरिंग सेवाएं) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह एसईसीएल में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।
 
श्री नागचारी ने 1988 में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) से माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री और इग्नू से मार्केटिंग मैनेजमेंट में एम.बी.ए की डिग्री प्राप्त की।
 
श्री नागचारी ने अपने करियर की शुरुआत वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कन्हान क्षेत्र के अंबारा कोलियरी से की थी। श्री नागचारी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भूमिगत और ओपन कास्ट खदानों में खदान प्रबंधक से लेकर क्षेत्रीय महाप्रबंधक तक विभिन्न पदों पर कोयला उत्पादन गतिविधियों में काम किया।
 
उनके नेतृत्व में एसईसीएल के बैकुंठपुर क्षेत्र और सोहागपुर क्षेत्र को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त हुए।
 
श्री नागचारी के विशाल अनुभव और ज्ञान से न केवल सीएमपीडीआई बल्कि संपूर्ण कोयला उद्योग को लाभ होने की उम्मीद है।