नई दिल्ली : श्री अमृत लाल मीणा, सचिव, भारत सरकार, कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक कंपनियों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
 
 श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ, सीआईएल और सहायक कंपनियों के सीवीओ ने इस बैठक में वर्चुअली रूप से भाग लिया।
 

सचिव (कोयला) ने बैठक में शिकायतों के निपटान की स्थिति, अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति और सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा किए गए प्रणालीगत सुधार उपायों की समीक्षा की। माननीय सचिव ने सीआईएल की सभी सहायक कंपनियों में विभिन्न तरह के उपायों को लागू करने की सलाह भी दी।

इस बैठक में  कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक कंपनियों के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) उपस्थित रहें।