नई दिल्ली : स्कोप एकेडमी ऑफ पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (एपीएसई) ने हाल ही में 'द करियर जर्नी टू पर्सनल इफेक्टिवनेस एंड लीडरशिप' विषय पर एक कार्यकारी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।

स्कोप के महानिर्देशक श्री अतुल सोबती, ने सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और श्री आयुष गुप्ता, निर्देशक (एचआर), गेल ने समापन सत्र को संबोधित किया।

कार्यक्रम में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के 17 सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।