NEW DELHI-भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन, प्रगति मैदान, नई दिल्‍ली द्वारा दिनांक 14 से 27 नवंबर 2021 तक आयोजित 40वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भागीदारी की जा रही है।
 
प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11 में स्थित एसपीएमसीआईएल के स्टॉल नंबर 06ए का उद्घाटन डॉ. शशांक सक्सेना, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार (एफएसआरएल, एफएस एंड सीएस, सी एंड सी), आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 नवंबर, 2021 को सुश्री तृप्ति पात्रा घोष, अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, श्री एस. के सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन) एवं श्री अजय अग्रवाल, निदेशक (वित्त), एसपीएमसीआईएल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।  
 
इस स्टॉल में भारत सरकार टकसाल, मुंबई, कोलकाता तथा हैदराबाद द्वारा उत्पादित विभिन्न स्मारक सिक्कों की प्रदर्शनी के साथ-साथ एसपीएमसीआईएल की नवीनतम व्यापार डायवर्जन रणनीतियों तथा सोने एवं  चांदी के बुलियन और पदकों का संक्षिप्त विवरण भी प्रदर्शित किया गया है। इस स्टॉल पर भारत सरकार टकसालों द्वारा ढाले गए स्मारक सिक्के तथा अन्य उत्पाद जनता के क्रय हेतु उपलब्ध हैं।