NEW DELHI- एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नंद लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीन तिमाहियों में 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस और 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस से विचलन निपटान तंत्र के तहत प्रोत्साहन के रूप में 34.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।  
 
DSM एक फ्रीक्वेंसी लिंक्ड रेगुलेटरी मैकेनिज्म है, जो ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करता है जो ग्रिड को सपोर्ट करने और स्थिर करने के लिए पावर प्रोड्यूसर को पुरस्कृत करता है।  यह प्रोत्साहन कमाई बिजली उत्पादन से अर्जित राजस्व के अतिरिक्त है।
 
 श्री शर्मा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीन तिमाहियों में 34.40 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन आय के साथ, एसजेवीएन ने पिछले दो वित्तीय वर्षों की इसी अवधि में अर्जित प्रोत्साहन को पीछे छोड़ दिया है।  
 
एसजेवीएन अपने बिजली उत्पादन को ग्रिड स्थिरता और सुरक्षा के साथ जोड़कर लगातार ग्रिड का समर्थन कर रहा है।
 
श्री  शर्मा ने सिंगल-डे, मासिक और त्रैमासिक बिजली उत्पादन में बेंचमार्क स्थापित करने के लिए फ्लैगशिप पावर स्टेशनों- एनजेएचपीएस और रामपुर एचपीएस की सराहना की।