एसजेवीएन के सीएमडी ने की नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात; अरुण -3 एचईपी के लिए एसजेवीएन द्वारा उठाए गए त्वरण उपायों के बारे में कराया अवगत
<p> <big><span [removed] 14.4px;">उन्होंने नेपाल सरकार से निरंतर समर्थन के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद दिया जिसके परिणामस्वरूप शांतिपूर्ण और सुरक्षित कार्य वातावरण में परियोजना का तेजी से निर्माण हुआ है।</span></big></p>

NEW DELHI- एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री. नंद लाल शर्मा ने काठमांडू में नेपाल के माननीय प्रधान मंत्री श्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को 900 मेगावाट अरुण-3 जल विद्युत परियोजना, नेपाल के चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
श्री शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अरुण -3 एचईपी को चालू करने के लिए एसजेवीएन द्वारा उठाए गए त्वरण उपायों के बारे में प्रधान मंत्री को जानकारी दी।
उन्होंने नेपाल सरकार से निरंतर समर्थन के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद दिया जिसके परिणामस्वरूप शांतिपूर्ण और सुरक्षित कार्य वातावरण में परियोजना का तेजी से निर्माण हुआ है।
श्री शर्मा ने नेपाल सरकार द्वारा लोअर अरुण परियोजना की डीपीआर की शीघ्र स्वीकृति के लिए भी हार्दिक आभार व्यक्त किया और भारत सरकार से निवेश अनुमोदन से संबंधित प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसजेवीएन सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के तुरंत बाद लोअर अरुण परियोजना की निर्माण गतिविधियों को शुरू करेगा।
