एसईसीएल ने संचालन समिति की बैठक का किया सफलतापूर्वक आयोजन
बैठक में सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के उत्पादन, उत्पादकता, प्रेषण, ओबीआर के बारे में बताया गया एवम 2023-24 के नए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई ।

नई दिल्ली : एसईसीएल संचालन समिति की बैठक दिनांक 24/04/2023 को डा. प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में निर्देशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निर्देशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, एसईसीएल संचालन समिति के श्री नाथूलाल पांडे (एचएमएस), श्री हरिद्वार सिंह (एटक), श्री वी.एम. मनोहर (सीटू), श्री मजरुल हक अंसारी (बीएमएस), श्री गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), श्री ए.के. पांडे (सीएमओएआई) और विभीन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें। निर्देशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या की पहली बैठक के अवसर पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
बैठक में चिकित्सा, कार्मिक/औद्योगिक संबंध/कर्मचारी स्थापना, सिविल, सीएसआर, श्रमशक्ति आदि विभागों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, पीएफ़/पेंशन आदि विषयों पर समिति के सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे गए एवं प्रबंधन द्वारा प्राप्त विभिन्न बिन्दुओं पर नियमानुसार अविलम्ब कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
