नई दिल्ली: सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया और उत्पादन व डिस्पैच की समीक्षा की और स्टॉक का निरीक्षण भी किया। 28 और 29 नं. स्टॉक कुसमुंडा के बड़े कोल स्टॉक हैं जहाँ वर्तमान में 5 एमटी से अधिक कोयला भंडारित है  । 
 
इस तथ्य के दृष्टिगत कि वर्तमान में कोरबा व बिलासपुर जैसे ज़िलों में तापमान 43 से 45 डिग्री तक देखा जा रहा है तथा कोयले में स्वतः दहन की प्रवृति देखी जाती है। सीएमडी डॉ मिश्रा ने एरिया प्रबंधन को समुचित व निरंतर स्टॉक मैनेजमेंट के निर्देश भी दिए । 
 
कुसमुंडा एरिया ने कल 1,20,000 टन कोयला डिस्पैच किया । यह देश की दूसरी बड़ी खदान है तथा इस वित्तीय वर्ष एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। सीएमडी एसईसीएल के दौरे के मौक़े पर महाप्रबंधक गेवरा व दीपका श्री एस. के. मोहंती सहित कुसमुंडा एरिया के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
 
दीपका मेगा प्रोजेक्ट दौरा: 
 
कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा पूरा करने के पश्चात, सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा दवारा कोरबा कोलफ़ील्ड्स के अंतर्गत दीपका मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया गया। डॉ. मिश्रा केसीसी, गोदावरी, डिपॉर्ट्मेंटल पैच गए तथा खनन गतिविधियों का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने  एरिया द्वारा किए जा रहे ओबीआर की समीक्षा की तथा खुद 42 क्यूबिक शोवेल तक पहुँचे, दीपका एरिया ने 1.28 लाख क्यूबिक मीटर ओबीआर निष्कासित किया जिसे महीने के आने वाले दिनों में 1.6 लाख प्रतिदिन तक किया जाना है।
 
सीएमडी डॉ मिश्रा ने कोयला की क्वालिटी तथा छत्तीसगढ़ में दस्तक दे रहे मानसून को लेकर अपेक्षित तैयारी के विषय में एरिया टीम को भी निर्देशित किया। 
 
इस अवसर पर दीपका महाप्रबंधक श्री एस. के. मोहंती , दीपका महाप्रबंधक संचालन श्री मुखर्जी, महाप्रबंधक (खनन) तथा प्रोजेक्ट ऑफ़िसर श्री बोबड़े सहित एरिया के शीर्ष अधिकारी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के साथ उपस्थित रहे।