नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड, कल्याण मण्डल की 52 वीं बैठक का आयोजन एसईसीएल, बिलासपुर द्वारा किया गया। इस बैठक का आयोजन श्री विनय रंजन, निर्देशक (कार्मिक), कोल इंडिया लिमिटेड की अध्यक्षता में किया गया। कल्याण मण्डल की बैठक में श्री एस के गोमस्ता सीएमपीडीआईएल, श्री एच. एन. मिश्र  सीसीएल, श्रीमती आहुति स्वाईन  ईसीएल, श्री मनीष कुमार  एनसीएल, श्री एम. के. रामाइया बीसीसीएल एवम् श्री देबाशीष आचार्य एसईसीएल के निर्देशक (कार्मिक) उपस्थित रहे और वहीं श्रमसंघ की ओर से श्री टिकेश्वर सिंह राठौर (बीएमएस), श्री एस. पी. बेहेरा (एचएमएस), श्री अशोक यादव (एटक) और श्री पी. एस. पांडेय (सीटू) उपस्थित रहे। 

बैठक की शुरूआत गत वर्ष अगस्त में डब्ल्यूसीएल नागपुर में आयोजित 51वीं वेलफेयर बोर्ड की मीटिंग के कार्यवृत्त की स्वीकृति के साथ हुई और उसके उपरांत कोल इंडिया के विभिन्न अनुषंगी कम्पनियों में स्पोर्ट्स अकादमी सहित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मियों एवं कंपनी से सम्बंधित मुख्य बिन्दुओं पर पावर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के जरिए एक प्रस्तुति दी गई। 
 
अपने अभिभाषण में कोल इंडिया लिमिटेड के निर्देशक (कार्मिक/औसं) ने कहा कि कार्यबल को उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रबंधन प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कोल इंडिया की 52वीं वेलफेयर बोर्ड की बैठक में अन्य कई कल्याणकारी गतिविधियों पर निर्णय लिया गया और चालू प्रावधानों को और बेहतर बनाने की दिशा में भी चर्चा हुई । 
 
बैठक में उपरोक्त सभी के साथ कोल इंडिया मुख्यालय से श्रीमती रेनु चतुर्वेदी उप महाप्रबंधक (सीएसआर) / महा सचिव (सिस्पा CISPA), श्री गौतम बनर्जी (तकनीकी सचिव निर्देशक कार्मिक), श्री एच एस मिश्रा, महाप्रबंधक (कल्याण), श्री मूल चन्द्र सिंह, प्रबंधक (कल्याण) उपस्थित रहे।
 
प्रबंधन की ओर से एमसीएल से श्री विजयंत कुमार महाप्रबन्धक (कल्याण), श्री एम आर पुजारी मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण), डब्लूसीएल से श्री अजय नाथ वर्मा उप महाप्रबंधक (कार्मिक), एससीसीएल से श्री के. बसवैया महाप्रबंधक (कार्मिक), श्री बी गट्टूस्वामी प्रबंधक (कार्मिक) उपस्थित रहे।