वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान SECI ने किया RE पावर ट्रेडिंग वॉल्यूम में 59% से अधिक का उछाल दर्ज
SECI को ICRA द्वारा AAA की उच्चतम क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।

नई दिल्ली : Solar Energy Corporation of India Limited (SECI) ने 35 बिलियन यूनिट से अधिक का कारोबार किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 59% से अधिक है। अपनी स्थापना के बाद से SECI ने पहली बार 10,000 करोड़ के निशान को पार किया हैं।
2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन के 500 GW की दिशा में देश की यात्रा में अधिकतम योगदान करने के लिए SECI कड़ी मेहनत कर
रहा है। सेकी के कर्मचारियों और प्रबंधन की पूरी टीम इस लक्ष्य को पाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SECI) एक मिनिरत्न श्रेणी- I की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) है। कंपनी के पास श्रेणी 1 पावर ट्रेडिंग लाइसेंस भी है और SECI को ICRA द्वारा AAA की उच्चतम क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।
अब तक SECI ने 56 GW से अधिक की अक्षय ऊर्जा (RE) परियोजना क्षमता प्रदान की है। SECI अपने स्वयं के निवेशों के साथ-साथ परियोजना प्रबंधन सलाहकार (PMC) के रूप में अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के लिए परियोजनाओं की स्थापना करने में भी सक्रिय है।
