NEW DELHI- सेल ने प्रदर्शन वर्ष 2020-21 के लिए सेल कॉरपोरेट अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया।  
 
श्रीमती  सोमा मंडल, अध्यक्ष, सेल ने निदेशक मंडल के साथ 13 पुरस्कार प्रदान किए।  13 पुरस्कारों में से, सेल के विभिन्न संयंत्रों/इकाइयों के 11 कर्मचारियों को सेल उत्कृष्टता पुरस्कारों के तहत विभिन्न उपश्रेणियों में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दस पुरस्कार दिए गए।  
 
राउरकेला स्टील प्लांट को सेल के पांच आईएसपी में से बेस्ट इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया और सेलम स्टील प्लांट को पांच इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट्स के अलावा सेल का बेस्ट प्लांट / यूनिट ऑफ द ईयर अवार्ड मिला।