NEW DELHI-श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने 18.02.22 को एनएचपीसी के संपर्क कार्यालय लखनऊ व बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड (बीएसयूएल), के मुख्यालय के का दौरा किया एवं बीएसयूएल में चल रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति के संबंध में श्री मनीष सहाय, सीईओ, बीएसयूएल के साथ समीक्षा बैठक की।
 
बैठक के दौरान सीएमडी, एनएचपीसी ने बीएसयूएल में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को काम में और तेजी लाने व कड़ी मेहनत एवं समर्पण से काम करने के लिए प्रेरित किया।
 
सीएमडी, एनएचपीसी ने कालपी सौर ऊर्जा परियोजना के आंशिक कमीशनिंग को मार्च 2022 तक करने और 1200 मेगावाट जालौन सोलर पार्क के भूमि से संबंधित कार्य एवं सोलर पार्क के विकास के कार्यों को शीघ्र शुरू करने के लिए दिशानिर्देश दिए।