ECL में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन
ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नेई दिल्ली: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय में आज शुक्रवार, 30 जून को 'जून माह, 2023' में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस माह ईसीएल मुख्यालय से दो अधिकारी तथा छ: कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित ईसीएल के निर्देशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निर्देशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, एवं निर्देशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिए गए योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।
