New Delhi- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह 30 सितंबर, 2022 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार तथा निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी एवं निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
वेकोलि मुख्यालय से श्री गिरीश कुमार सक्सेना, महाप्रबंधक (वि/या), विद्युत् एवं यांत्रिकी विभाग एवं सुश्री ग्रेसी कलवल, कॉस्ट/अकाउंट असिस्टेंट, वित्त विभाग, सेवानिवृत्त हुए।
 
समारोह में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्याण विभाग के श्री बाबा खान ने किया।