वेकोलि में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित
<p> <big><span [removed] 14.4px;">वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया गया।</span></big></p>

NEW DELHI- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में तथा निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीक (संचालन) श्री जे पी द्विवेदी एवं निदेशक तकनीकी-डिज़िगनेट श्री ए के सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वेकोलि मुख्यालय से श्रीमती सुगंधि प्रकाश, मुख्य प्रबंधक (वि. यां), विधि विभाग, श्री प्रकाश मेश्राम, उप प्रबंधक (सचिविय), निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) विभाग एवं श्री आर के तिवारी, अधीनस्थ अभियंता (सिविल), सिविल विभाग, सेवानिवृत्त हुए।
समारोह में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार, उप प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।
