सीएमपीडीआई में राजभाषा माह समापन-सह-पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
<p> <big><span [removed] 14.4px;">इस अवसर पर श्री शंकर नागाचारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिन्दी अपनी भाषा है। अधिक से अधिक काम राजभाषा हिन्दी में करनी चाहिए। इस तरह के आयोजन से कर्मियों को प्रेरणा मिलती है। जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में विजयी नहीं रहे, उन्हें आगे बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। </span></big></p>

NEW DELHI- सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में 'राजभाषा माह समापन-सह-पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ईएस) श्री शंकर नागाचारी ने राजभाषा माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री शंकर नागाचारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिन्दी अपनी भाषा है। अधिक से अधिक काम राजभाषा हिन्दी में करनी चाहिए। इस तरह के आयोजन से कर्मियों को प्रेरणा मिलती है। जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में विजयी नहीं रहे, उन्हें आगे बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब निर्णायक मंडल को प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों अथवा अध्यक्षीय शील्ड के लिए विभागों व क्षेत्रीय संस्थान का चुनाव करते समय समस्या महसूस हो कि कौन बेहतर है, तब इस तरह के आयोजन और भी सार्थक सिद्ध होंगे।
सीएमपीडीआई में राजभाषा माह, 2022 के दौरान आयोजित निबंध, कविता, टिप्पण प्रारूपण, वाद-विवाद और राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्यालय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने हेतु विजेता विभाग -विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग वहीं उपविजेता विभाग-कोयला एवं खनिज परिष्करण विभाग तथा क्षेत्रीय संस्थान स्तर पर सर्वोत्तम कार्य करने हेतु विजेता संस्थान- क्षेत्रीय संस्थान-6, सिंगरौली को अध्यक्षीय शील्ड प्राप्त हुआ।
