रेलटेल ने वित्त वर्ष 21-22 में अब तक की सबसे अधिक समेकित आय 1628 करोड़ रु. दर्ज की
<p> <big><span [removed] 14.4px;">रेलटेल ने 24.5.2022 को आयोजित अपनी 132 बोर्ड बैठक में 1628 करोड़ रुपए की अब तक की सबसे अधिक समेकित आय की घोषणा की।</span></big></p>

NEW DELHI- रेलटेल ने 24.5.2022 को आयोजित अपनी 132 बोर्ड बैठक में 1628 करोड़ रुपए की अब तक की सबसे अधिक समेकित आय की घोषणा की। यह वित्तीय वर्ष 20-21 में 1411 करोड़ रुपये की समेकित आय पर 15% की वृद्धि है। इसके साथ, रेलटेल ने कर पूर्व लाभ के रूप में 281 करोड़ रु और समेकित आधार पर वित्तीय वर्ष 21-22 के दौरान 209 करोड़ रु. शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
कंपनी ने चौथी तिमाही में कुल 466 करोड़ रु. संचालन से राजस्व दर्ज किया जो पूर्ववर्ती तिमाही की तुलना में 11% वृद्धि है और वर्ष-दर- वर्ष आधार पर 8% की वृद्धि है।
रेलटेल की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती अरुणा सिंह ने कंपनी के भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, “वर्तमान में हमारे पास लगभग रु 5800/- करोड़ की एक बहुत ही सशक्त ऑर्डर बुक है। और साथ ही साथ हम प्रतिस्पर्धी बोलियों के माध्यम से भी लगातार कई करोड़ ऑर्डर प्राप्त कर रहे हैं। हम अधिक व्यवसाय प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और कोविड की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सेमीकंडक्टर चिप की कमी दूर होने की उम्मीद कर रहे हैं, और तब टॉपलाइन में 20% की वृद्धि का मार्गदर्शन हम वित्त वर्ष 23 के लिए लक्ष्य कर रहे हैं। हम ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए इन आदेशों को समय पर डिलीवर करने के लिए भी दृढ़ हैं। "
रेलटेल के बारे में
रेलटेल एक "मिनी रत्न (श्रेणी-I)" केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जो देश के सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार अवसंरचना प्रदाताओं में से एक है, जिसके पास देश के कई कस्बों और शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने वाला एक अखिल भारतीय ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है।
ऑप्टिक फाइबर के 61000 से अधिक मार्गकिलोमीटर के एक मजबूत विश्वसनीय नेटवर्क के साथ-साथ, रेलटेल के पास इलेक्टॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पैनल वाले दो टियर III डेटा सेंटर भी हैं। अपने अखिल भारतीय उच्च क्षमता नेटवर्क के साथ, रेलटेल विभिन्न फ्रंटों पर एक नॉलेज सोसाइटी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और इसे दूरसंचार क्षेत्र में भारत सरकार की विभिन्न मिशन मोड परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चुना गया है।
रेलटेल एमपीएलएस वीपीएन, टेलीप्रेजेंस, लीज्ड लाइन, टॉवर को लोकेशन, डाटा सेंटर सेवाएं आदि जैसी सेवाओं का एक समूह उपलब्ध कराती है। रेलटेल भारतीय रेलों के साथ मिलकर देशभर में सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध कराकर रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में बदलने के लिए भी कार्य कर रही है और कुल 6100 से अधिक स्टेशनों रेलटेल के रेलवॉयर वाई-फाई से सज्जित हैं।
