रेलटेल ने IRFC से महत्वपूर्ण आईटी जॉब ऑर्डर किया प्राप्त; पेपरलेस वर्कफ्लो सिस्टम को लेकर डिजिटलीकरण पर होगा ध्यान
<p> <big><span [removed] 14.4px;">रेलटेल प्रस्तावित समाधान को ईमेल गेटवे, एसएमएस गेटवे, पेमेंट गेटवे, डिजिटल हस्ताक्षरों के साथ ईआरपी के साथ एकीकृत करेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रस्तावित समाधान उत्तरदायी, उपयोगकर्ता के अनुकूल, क्रॉस ब्राउज़र संगत और क्रॉस प्लेटफॉर्म संगत हो।</span></big></p>

NEW DELHI- रेलटेल कॉर्पोरेशन, रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पीएसयू ने एक साथी पीएसयू, भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) से एक महत्वपूर्ण आईटी जॉब ऑर्डर प्राप्त किया है जिसके अंतर्गत आईआरएफसी में पेपरलेस वर्कफ्लो सिस्टम को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक कम्प्यूटरीकरण और उनकी कार्यात्मकताओं के डिजिटलीकरण का कार्य किया जाना है। परियोजना की लागत रु. 20.81 करोड़ प्लस जीएसटी है।
कार्य के दायरे में सिंगल साइन इन से ई-गवर्नेस और ईआरपी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें मोबाइल ऐप के साथ कोर फाइनेंशियल, उधार, लीजिंग और लेंडिंग और रिस्क मैनेजमेंट भी शामिल है।
रेलटेल प्रस्तावित समाधान को ईमेल गेटवे, एसएमएस गेटवे, पेमेंट गेटवे, डिजिटल हस्ताक्षरों के साथ ईआरपी के साथ एकीकृत करेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रस्तावित समाधान उत्तरदायी, उपयोगकर्ता के अनुकूल, क्रॉस ब्राउज़र संगत और क्रॉस प्लेटफॉर्म संगत हो।
प्रस्तावित समाधान की ग्राहक आवश्यकता के अनुसार सीईआरटी-इन पैनलबद्ध सुरक्षा लेखा परीक्षा एजेंसी द्वारा लेखा परीक्षा की जाएगी। रेलटेल 10 साल के रखरखाव और समर्थन के साथ संपूर्ण समाधान का डिजाइन और विकास करेगा। कार्यान्वयन के अलावा, रेलटेल डिजास्टर रिकवरी (डीआर) सुविधा के साथ रेलटेल के अपने क्लाउड में भी एप्लिकेशन को होस्ट करेगा।
परियोजना को 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।इसके बारे में बात करते हुए, रेलटेल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्रीमती अरुणा सिंह ने कहा, “रेलटेल, विस्तार, विविधीकरण और उन्नयन के माध्यम से, अब एक प्रमुख आईसीटी प्रदाता है और देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार अवसंरचना प्रदाताओं में से एक के रूप में उभरा है।
रेलटेल 61000 किलोमीटर से अधिक ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क के साथ, अपने दो टियर III डेटा सेंटर, एमईआईटीवाई पैनलबद्ध रेलक्लाउड, विशेष सुरक्षा संचालन केंद्र और अत्यधिक पेशेवर रूप से योग्य डोमेन विशेषज्ञों की एक टीम के माध्यम से ऐसे हाई टेक आईटी प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम है। इस तरह के कार्य आदेश रेलटेल के लिए राजस्व सृजन की नियमित स्ट्रीम प्रदान कर रहे हैं। मेरी कंपनी देश की डिजिटल परिवर्तन गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी निभाती ।”
रेलटेल के बारे में:
रेलटेल, रेल मंत्रालय के अधीन एक "मिनी रत्न (श्रेणी-I)" केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जो देश के सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार अवसंरचना प्रदाताओं में से एक है, जिसके पास देश के कई कस्बों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने वाला एक अखिल भारतीय ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है।
ऑप्टिक फाइबर के 61000 से अधिक मार्गकिलोमीटर के एक सुदृढ़ विश्वसनीय नेटवर्क के साथ, रेलटेल के पास दो इलैक्टॉलिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के पैनल वाले टियर || डेटा सेंटर भी हैं। अपने अखिल भारतीय उच्च क्षमता नेटवर्क के साथ, रेलटेल विभिन्न फ्रंटों पर एक नॉलेज सोसाइटी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है और इसे दूरसंचार क्षेत्र में भारत सरकार की विभिन्न मिशन मोड परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए चुना गया है।
रेलटेल एमपीएलएस वीपीएन, टेलीप्रेजेंस, लीज्ड लाइन, टॉवर को लोकेशन, डाटा सेंटर सेवाएं आदि जैसी सेवाओं का एक समूह उपलब्ध कराता है।
रेलटेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध कराकर रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में परिवर्तित करने के लिए भारतीय रेलों के साथ भी कार्य कर रहा है और कुल 6100 स्टेशन रेलटेल के रेलवॉयर वाई-फाई के साथ लाइव हैं।
