नई दिल्ली: इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार ने शुक्रवार, 14 अप्रैल को RINL के विनिवेश पर स्पष्टीकरण दिया। यह स्पष्टीकरण मंत्रालय की तरफ से तब सामने आया जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि सरकार विनिवेश की प्रक्रिया पर रोक लगा रही है। मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं है।
 
आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया पर रोक के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टों को स्पष्ट करते हुए, इस्पात मंत्रालय ने कहा कि आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया प्रगति पर है। 

आरआईएनएल के बारे में :-

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) भारत की एक महत्वपूर्ण लोहा उत्पादक कंपनी है। यह कंपनी विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में स्थित है और भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करती है। 
 
RINL का उद्देश्य भारत की लोहा उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है और देश में आवश्यकताओं के अनुसार उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना है। RINL देश में नौकरियों के अवसर प्रदान करता है और उत्पादन में तकनीकी उन्नति और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करता है।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) 7.3 एमटीपीए संयंत्र है। इसे 1992 में 3.0 एमटीपीए लिक्विड स्टील की क्षमता के साथ कमीशन किया गया था। कंपनी ने बाद में अप्रैल 2015 में 6.3 एमटीपीए और दिसंबर 2017 में 7.3 एमटीपीए तक अपनी क्षमता का विस्तार किया हैं।