RED (कोयला खनन) ने एनटीपीसी मेधा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
<div> <big>राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी फाइनल हाल ही में एनटीपीसी कॉरपोरेट एचआर ग्रुप द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इससे पहले विजेता टीम मेधा प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पहुंचने से पहले प्रारंभिक दौर और क्षेत्रीय दौर जीत चुकी है।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI- आरईडी (कोयला खनन) ने एनटीपीसी मेधा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। एनटीपीसी सीएमएचक्यू-एसएससी की टीम, जिसमें मास्टर ज्योतिरादित्य मांझी, पुत्र श्री आरसी मांझी, एजीएम (एसएससी-सी एंड एम) और मास्टर देवांशु मिश्रा, पुत्र श्री कुंदन मिश्रा, एजीएम (एसएससी-वित्त) नेएनटीपीसी मेधा प्रतियोगिता 2021 में मध्य समूह श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी फाइनल हाल ही में एनटीपीसी कॉरपोरेट एचआर ग्रुप द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इससे पहले विजेता टीम मेधा प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पहुंचने से पहले प्रारंभिक दौर और क्षेत्रीय दौर जीत चुकी है।
इस अवसर पर, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) श्री पार्थ मजूमदार ने विजेताओं और उनके गौरवान्वित माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। श्री मजूमदार ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री विल्सन अबराम, एचआर प्रमुख, सीएमएचक्यू और श्री तन्मय दत्ता, एजीएम (एचआर) भी उपस्थित थे।
