RECPDCL ने राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावरग्रिड को सौंप दिया
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता के रूप में उभर कर सामने आया।

गुरुग्राम: आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), जो कि विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 15 अक्टूबर 2024 को गुरुग्राम में एक परियोजना विशेष एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान-IV H-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) को सौंप दिया।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) प्रक्रिया के माध्यम से, जो कि बोली प्रक्रिया समन्वयक (BPC) RECPDCL द्वारा आयोजित की गई थी, उपरोक्त ट्रांसमिशन परियोजना के BOOT (निर्माण, स्वामित्व, संचालन और हस्तांतरण) आधार पर विकास के लिए ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (TSP) के रूप में उभर कर सामने आया।
